Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Masik Durgashtami 2025 : मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इस विधि से करें पूजन , सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं

Masik Durgashtami 2025 : मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इस विधि से करें पूजन , सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Masik Durgashtami 2025 : हिन्दू धर्म शास्त्रों में दुर्गाष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन मां दुर्गा का पूजन और व्रत किया जाता है। मान्यता है कि जो भक्त भी इस दिन मां दुर्गा की पूजा और व्रत करता है। उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं। कि इस साल दुर्गाष्टमी किस दिन है।

पढ़ें :- 13 फरवरी 2026 का राशिफल: आज करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा, नई योजना सफल होगी...आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

तिथि
पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि की शुरूआत 6 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 23 मिनट से  होगी जो 07 जनवरी मंगलवार को शाम 4 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण दुर्गाष्टमी का व्रत 7 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

व्रत के नियम
मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत के दौरान फलाहार करना चाहिए। व्रत पूर्ण होने के बाद जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े का दान करना चाहिए।

मासिक दूर्गाष्टमी पूजा विधि
इस दिन प्रातः काल स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए।
इसके बाद पूजा वाली जगह पर मा दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर रखना चाहिए।

घी का दीपक
मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दिया जलाना चाहिए।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

दुर्गा सप्तशती का पाठ
दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.
इसके अलावा ‘ॐ दुं दुर्गायै’ नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

मां दुर्गा की आरती
मां को फल और मिठाई अवश्य अर्पित करना चाहिए।
अंतिम में मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए।

Advertisement