Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में 10 हजार छात्र सुबह से प्रदर्शन कर रहें, इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे

प्रयागराज में 10 हजार छात्र सुबह से प्रदर्शन कर रहें, इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे

By Harsh 
Updated Date

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहर जैसे प्रयागराज, कानपुर, मेरठ और लखनऊ में ​शनिवार को सीजेपी यानि कि कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थ में जोरदार प्रदर्शन हुए। नीट पेपर ​लीक विवाद में दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में प्रयागराज में करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं सड़कों में उतर आएं। जोरदार बारिश ​के बीच छात्रों के जमकर नारेबाजी की, कुछ छात्र बारिश में डांस कर रहे थे, तो कुछ थाली और ताली बजा रहे थे। कुछ के हाथों में संविधान की किताब थी। इस दौरान भीड़ बेकाबू भी हुई छात्रों की भीड़ उग्र हुई ​तो एक सांसद लिखी हुई फॉर्च्यूनर को पलटा दिया तो वहीं स्कॉर्पियो के शीशे तोड़े गए।

पढ़ें :- CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक

इस्तीफे की खबर सुन टी-शर्ट लहरा हवा में झूम उठे छात्र

लेकिन सारे किन्तु-परन्तु के बीच छात्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े रहे। इसी दौरान जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आई तो, छात्राओं ने इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर फाड़ते हुए कहा- ये लोकतंत्र की जीत है, छात्रों की जीत है, ये हम सब की जीत है। तो कुछ छात्र बारिश का मजा लेते हुए टी-शर्ट निकाल लहराने लगे।

जश्न से पहले क्या हुआ

प्रयागराज के सिविल लाइन स्थ्ति पत्थर गिरजाघर चौराहे पर सुबह 10 बजे से ही छात्र जुड़ने लगे थे। देखते ही देखते आशंका से परेह 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की भीड़ जुट गई। प्रदर्शकारी डीएम ऑफिस की ओर मार्च निकालने की तैयारी में थे, इसलिए 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को पूरे रूट पर तैनात किया गया था। वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में इस्तीफे की खबर सुन छात्रों ने एक-दूसरे को टॉफी बांटी।

पढ़ें :- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड वाली इमारत पर चला बुलडोजर, LDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण
Advertisement