Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mata Lakshmi Ki Kripa : धन और वैभव की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की कृपा जरूरी, देवी से जुड़े उपाय जरूर करें

Mata Lakshmi Ki Kripa : धन और वैभव की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी की कृपा जरूरी, देवी से जुड़े उपाय जरूर करें

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mata Lakshmi Ki Kripa : जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बहुत आवश्यक है। धन की देवी मां लक्ष्मी जब अपने भक्तों पर कृपा करती है तब उनके जीवन धन और वैभव की कमी नहीं रह जाती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में बहुत सी बाते बतायी गई है। सप्ताह में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। लक्ष्मी जी को सफेद रंग अधिक प्रिय है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और मां लक्ष्‍मी आप पर प्रसन्न हों और हमेशा आपके घर में निवास करें इसके लिए हर शुक्रवार को ‘ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा ‘ मंत्र का जाप करें।

पढ़ें :- Happy New Year 2023 Vastu Tips : न्यू ईयर पर अपने पर्स में रखें ये चीजें, धन  काफी समय तक टिकता है

1.शुक्रवार का व्रत रखने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करें।
2.शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करें। कहते हैं सफेद वस्तुओं का दान जीवन में समृद्धि लाता है।
शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक 3.जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
4.शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें।

Advertisement