1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धूमधाम से मना एसएसबी 66वीं वाहिनी का 10वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना एसएसबी 66वीं वाहिनी का 10वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना एसएसबी 66वीं वाहिनी का 10वां स्थापना दिवस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: एसएसबी 66वीं वाहिनी का 10वां स्थापना दिवस वाहिनी मुख्यालय परिसर दोमुहान घाट व अन्य सीमा चौकियों पर मनाया गया। कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में खेल कूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

पढ़ें :- UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, टॉप 10 में 3 लड़कियों ने मारी बाजी

कार्यक्रम का शुभांरभ कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने किया। मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर मुन्ना सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय व सभी सीमा चौकियों में बड़ा खाना, ग्रामीण नव युवक के साथ खेल प्रतियोगिता, संदीक्षा सदस्यों व उनके बच्चे के द्वारा खेल प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को उप महानिरीक्षक तथा कमांडेंट ने पुरस्कृत किया।

इस दौरान उप कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह, उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ.शोभाराम साहू, राम‌ आशीष यादव प्रधानाचार्य नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां, सुधीर पासवान डीसी आईओ इमिग्रेशन सोनौली, उप कमांडेंट अमित शर्मा, उप कमांडेंट पंचानन महाजन, सहायक कमांडेंट सुबीर घोष, सहायक कमांडेंट महा मृत्युंजय पाठक, सहायक कमांडेंट कार्तिकेयन आर, सहायक कमांडेंट हरिमोहन मीणा आदि लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...