लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि यूपी में की योगी सरकार (Yogi government) कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं। वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
पढ़ें :- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, अक्षय बम ने वापस लिया नामांकन, कैलाश विजयवर्गीय के साथ कार में आए नजर
2. यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) April 13, 2022
राजस्थान क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?
पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी
मायावती (Mayawati) ने कहा कि पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) व गुजरात (Gujarat) आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं, जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है। वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?