Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती ने अब आनन्द कुमार नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाया, बताई ये वजह

मायावती ने अब आनन्द कुमार नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटाया, बताई ये वजह

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP)  सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पहले अपने भतीजे आकाश आनन्द (Akash Anand) को नेशनल कोआर्डिनेटर (National Coordinator) पद से हटाया। इसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बीएसपी (BSP)  से ही बाहर कर दिया। इसके साथ ही आकाश आनन्द (Akash Anand)  के पिता व बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार (BSP National Vice President Anand Kumar) को बीते दो मार्च को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया दिया।

पढ़ें :- भाजपा को असम में बड़ा झटका! मंत्री नंदिता गोरलोसा ने छोड़ी पार्टी तो कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार

इसके बाद बुधवार पांच मार्च को यह कहते हुए नेशनल कोआर्डिनेटर पद से हटा दिया कि आनन्द कुमार (Anand Kumar) काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद कार्यरत हैं, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।

पढ़ें :- 'शहीदी दिवस' पर CM रेखा गुप्ता ने शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

मायावती (Mayawati) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ऐसे में आनन्द कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है।

मायावती (Mayawati) ने बताया किक इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व रणधीर बेनीवाल (Randhir Beniwal) ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

पढ़ें :- आतंकवाद से जुड़े मामले में NIA का एक्शन, कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी
Advertisement