लखनऊ। एससी-एसटी आरक्षण (SC-ST Reservation) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के विरोध में बुलाए गए भारत बंद (Bharat Bandh) का बहुजन समाज पार्टी (BSP)की सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है। बुधवार को मायावती (Mayawati ) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बंद के समर्थन का ऐलान करते हुए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) आदि राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। इसके साथ ही मायावती (Mayawati ) ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से भारत बंद में शामिल हों।
पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद
1. बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी मा. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।
— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2024
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर बंद के समर्थन में अपील की। मायावती ने कहा-‘बीएसपी का भारत बंद को समर्थन, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों के आरक्षण विरोधी षडयंत्र एवं इसे निष्प्रभावी बनाकर अन्ततः खत्म करने की मिलीभगत के कारण 1 अगस्त 2024 को SC/ST के उपवर्गीकरण व इनमें क्रीमीलेयर सम्बंधी माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध इनमें रोष व आक्रोश।’
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
3. एससी-एसटी के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियाँ समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।
— Mayawati (@Mayawati) August 21, 2024
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भारत बंद के तहत सरकार को ज्ञापन देकर संविधान संशोधन के जरिए आरक्षण में हुए बदलाव को खत्म करने आदि की मांग करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की है कि वे बिना किसी हिंसा के अनुशासित व शान्तिपूर्ण तरीके से बंद में शामिल हों।
आरक्षण के साथ कोई खिलवाड़ नहीं
पढ़ें :- बच्चे को जबरन चूमना स्नेह नहीं, अपराध है, मुंबई की POCSO कोर्ट ने 50 साल के वयक्ति को सुनाई पांच साल की सजा
मायावती (Mayawati ) ने आगे लिखा कि एससी-एसटी (SC-ST ) के साथ ही ओबीसी समाज को भी आरक्षण का मिला संवैधानिक हक इन वर्गों के सच्चे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) के अनवरत संघर्ष का परिणाम है, जिसकी अनिवार्यता व संवेदनशीलता को भाजपा, कांग्रेस व अन्य पार्टियां समझकर इसके साथ भी कोई खिलवाड़ न करें।