Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. टिकट न मिलने पर सांसद ने की थी आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में तोड़ा दम

टिकट न मिलने पर सांसद ने की थी आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में तोड़ा दम

By Abhimanyu 
Updated Date

MDMK MP A Ganeshmurthy Passes Away : तमिलनाडु के इरोड से MDMK के लोकसभा सांसद ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह 5:05 बजे निधन हो गया है। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। गणेशमूर्ति लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे और उन्होंने रविवार (24 मार्च, 2028) को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

पढ़ें :- सेंधा नमक खा रहे हैं? ज्यादा सेवन हड्डियों को कर सकता है कमजोर, आज ही हो जाएं सावधान

जानकारी के मुताबिक, MDMK के लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति को जहर खाने के बाद स्थानीय अस्पतातल में ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें कोयंबटूर के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। सांसद के रिश्तेदारों ने बताया कि गणेशमूर्ति ने रविवार को कीटनाशक खा लिया था, इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सांसद गणेशमूर्ति को रविवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनके परिजन अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उनका चेकअप करने के बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Advertisement