पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: मंगलवार को नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर लायंस क्लब एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लायंस क्लब को 7 विकेट से पराजित किया।
पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें
मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं समापन समारोह में 66 बटालियन के कमांडेंट जगदीश धवई एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
लायंस क्लब की पारी
टॉस जीतकर लायंस क्लब के कप्तान अभिषेक जोशुआ ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 140 रन बनाए।
अभिषेक जोशुआ – 31 रन
पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर
साबी जाफरी – 23 रन
नफीस – 23 रन
मीडिया टीम की ओर से गेंदबाजी में रोहित कनौजिया ने 2 विकेट, जबकि कप्तान अमित त्रिपाठी, अजय जायसवाल और मुकेश साहनी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
मीडिया की विजयी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 11 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।
पढ़ें :- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पहुंचे अयोध्या, राहुल गांधी कब आएंगे? पूछने पर दिया ये जवाब
मुकेश साहनी – 27 गेंदों में नाबाद 88 रन
अमित त्रिपाठी – 23 रन
लायंस क्लब की तरफ से ब्रायन जोशुआ ने 3 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश साहनी को दिया गया।
मौके पर मौजूद रहे गणमान्य
इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष डेनियल जोशुआ, सचिव अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सह सचिव माइकल जोशुआ, शंभू जायसवाल, मनजीत सिंह सहित लायंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।
पढ़ें :- UP Weather : पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव
मीडिया टीम की ओर से राहुल त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, अजय जायसवाल, उमेश मद्धेशिया, संजय जायसवाल, पुनीत वर्मा, मनोज पांडे, कृष्णा गुप्ता, सतीश यादव तथा प्रिंस यादव समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट