लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने भाजपा से उम्मीद करना छोड़ दिया है। दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज पेपर के फोटो कैप्टशन को एक्स पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि, जिला अस्पताल में ऐसा अमानवीय मंजर…
पढ़ें :- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: सुपरस्टार विजय ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, नशा मुक्त प्रदेश बनाने का किया वादा
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये है भाजपा के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देनेवाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन। भाजपा राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है।
ये है भाजपा के झूठे विकास के दावों की पोल खोलती ‘अयोध्या के ज़िला अस्पताल’ की दिल दहला देनेवाली तस्वीर, जिसमें हृदय-पीड़ा से कराहती-बिलखती महिला को न इलाज मिला, न भर्ती का कोई आश्वासन। भाजपा राज में चिकित्सा व्यवस्था भी इसी तरह बिलख रही है।
यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता… pic.twitter.com/fJWJu4qmEY
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 5, 2024
पढ़ें :- नेपाल में अब नहीं होगा Gen-Z जैसा आंदोलन? नए PM बालेंद्र शाह ने छात्र राजनीति पर उठाया बड़ा कदम
उन्होंने आगे लिखा कि, यही भाजपा की सबसे बड़ी हार है कि जनता ने भाजपा से उम्मीद करना छोड़ दिया है। जनता को लगता है भाजपा सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए गलत हथकंडों के इंतज़ाम में और सियासी साज़िशों व सत्ता हाथ में आने के बाद भ्रष्टाचार और जनता से पैसा उगाहने के नये-नये तरीक़े निकालने में ही जुटी रहती है। अब ‘जनता’ भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ़ नाम में ही है, काम में नहीं।