1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘दुनिया में जंग, लेकिन भारत तैयार’: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में ऊर्जा संकट और अफवाहों पर दी चेतावनी

‘दुनिया में जंग, लेकिन भारत तैयार’: PM मोदी ने ‘मन की बात’ में ऊर्जा संकट और अफवाहों पर दी चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालात, युद्ध और उससे पैदा हो रहे ऊर्जा संकट पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष चल रहा है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजों पर पड़ रहा है....

By Harsh Gautam 
Updated Date

नई दिल्ली, पर्दाफाश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक हालात, युद्ध और उससे पैदा हो रहे ऊर्जा संकट पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष चल रहा है, जिसका असर पेट्रोल-डीजल जैसी जरूरी चीजों पर पड़ रहा है, लेकिन भारत इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भले ही कठिन हों, लेकिन भारत ने पिछले एक दशक में अपनी ताकत और वैश्विक संबंधों को इतना मजबूत किया है कि वह ऐसे संकटों से निपटने में सक्षम है।

पढ़ें :- BJP दूसरी पार्टियों से नेताओं को खरीदने में व्यस्त, लेकिन आम आदमी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा : कांग्रेस चीफ खड़गे

ऊर्जा संकट पर चिंता, लेकिन भारत सक्षम

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में इस समय युद्ध चल रहा है, वही इलाके दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के बड़े केंद्र हैं। ऐसे में वहां तनाव बढ़ने से वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भारत अपने मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों और रणनीति के चलते इस संकट का डटकर मुकाबला कर रहा है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

अफवाहों से बचने की अपील

पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जिससे देश को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से कहा कि केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और उसी के आधार पर निर्णय लें।

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

मार्च में बढ़ी वैश्विक हलचल

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर काफी उथल-पुथल भरा रहा है। दुनिया अभी पूरी तरह कोविड के असर से उबर भी नहीं पाई थी कि कई क्षेत्रों में युद्ध और तनाव की स्थिति बन गई। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि कोरोना के बाद दुनिया तेजी से विकास की राह पर लौटेगी, लेकिन लगातार संघर्षों ने हालात को जटिल बना दिया है।

खाड़ी देशों में भारतीयों को मिल रही मदद

पीएम मोदी ने खाड़ी देशों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां रह रहे भारतीयों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ से ज्यादा भारतीय इन देशों में काम करते हैं और वर्तमान हालात में उनकी सुरक्षा और सहयोग बेहद अहम है।

संदेश साफ: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

पढ़ें :- भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को नई उड़ान, उन्नत लड़ाकू विमान परियोजना पर बढ़ी चर्चा

प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि देश पहले भी कई बड़े संकटों से मिलकर बाहर निकला है और इस बार भी 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से हर चुनौती का सामना किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...