Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Meen Rashi Mein Budh Uday : मीन राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का हो रहा है उदय, मिलेंगे शुभ परिणाम  

Meen Rashi Mein Budh Uday : मीन राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध का हो रहा है उदय, मिलेंगे शुभ परिणाम  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Meen Rashi Mein Budh Uday :  ग्रह मण्डल के ग्रहों की चाल बदलती रहती है। मीन राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव का उदय हो रहा है। 8 अप्रैल को बुध देव मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। बुध देव की चाल बदलने से कुछ राशियों पर बुरा असर पड़ेगा।
ग्रहों के राजकुमार बुध देव का मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों में सकारात्मक तो कुछ राशियों को इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

मीन राशि विशालकाय ग्रह बृहस्पति द्वारा शासित है और बुध ग्रह के बृहस्पति ग्रह के साथ शत्रुत्व संबंध होते हैं। बुध ग्रह शनि ग्रह, शुक्र ग्रह, और सूर्य ग्रह के साथ मित्रता वाले संबंध रखता है वहीं इसके बृहस्पति, चंद्रमा, और मंगल के साथ संबंध प्रतिकूल होते हैं। बुध ग्रह इस राशि में दुर्बल यानी कमजोर हो जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप आमतौर पर मार्गी स्थिति में होने के बावजूद बुध जातकों को उच्च परिणाम देने में असफल होता है। क्योंकि अस्त होने की स्थिति में कोई भी ग्रह अपनी शक्ति खोने लगता है। जब भी कोई ग्रह अस्त स्थिति में होता है तो वह अपनी ताकत खोने लगता है और ऐसे में शुभ परिणाम देने में असफल रहता है।

Advertisement