नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का एक वीडियो फेसबुक से हटाने और डीपफेक कंटेंट के मामले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग (Meta CEO Mark Zuckerberg) ने माफी मांगी है। यह जानकारी एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दी है।
पढ़ें :- संजय सिंह ने बच्चों की किताबों के कागज खरीद में 441 करोड़ घोटाले का लगाया आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!
बता दें कि आज ही संसदीय समिति ने 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मेटा (Meta) को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। इसी मामले में आईटी मंत्रालय और मेटा (IT Ministry and Meta) के अधिकारियों के बीच दो दिन की बैठक चल रही है। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को दिल्ली बुलाया है। 5 अगस्त को बैठक का पहला दिन था।
पीएम मोदी (PM Modi) ने 23 जुलाई को यह वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक को बड़ी समस्या बताया था। उन्होंने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी बात कही थी।