Millets MSP UP : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशी की खबर है। खेतों में मक्का, बाजरा या ज्वार की तैयारी फसल की नई न्यूनतम समर्थन मूल्य तय हो गई है। अब सरकार तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मोटे अनाज खरीदेगी। खास बात यह है कि फसल बेचने के 48 घंटे के भीतर पैसा खाते में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आइये जानते है किस फसल का कितना भाव मिलेगा और उनके जिले में सरकारी खरीद कहां होगी।
पढ़ें :- अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं और हो जाए आमने-सामने का मुकाबला...सीएम योगी ने दी चुनौती
455 केंद्र तय
सरकार ने तीनों फसलों की खरीद के लिए प्रदेश में कुल 455 केंद्र तय किए हैं। इनमें बाजरा के 300, ज्वार के 80 और मक्का के 75 केंद्र शामिल हैं। इस सीजन में सरकार ने कुल 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसमें बाजरा की 2.20 लाख मीट्रिक टन, ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन और मक्का की 15 हजार मीट्रिक टन खरीद की जाएगी। यानी सबसे ज्यादा खरीद बाजरा की होगी।
प्रदेश सरकार ने मक्का, बाजरा और ज्वार तीनों फसलों के लिए अलग-अलग MSP तय किया है।
बाजरा: 2,900 रुपये प्रति क्विंटल
मक्का: 2,410 रुपये प्रति क्विंटल
ज्वार (हाइब्रिड): 4,023 रुपये प्रति क्विंटल
ज्वार (मालदांडी): 4,073 रुपये प्रति क्विंटल
इस बड़े फैसले के तहत अब राज्य के किसान अपनी खरीफ की फसलें सीधे सरकार को तय दामों पर बेच सकते हैं। यह सरकारी खरीद प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू मानी जाएगी और 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी, जिसके लिए प्रदेश भर में अलग-अलग खरीद केंद्र भी बनाए जाएंगे।