Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कक्षा 7 की सामाजिक विषय पर आधारित प्रश्न बैंक पुस्तक का मंत्री राकेश सचान ने किया विमोचन

कक्षा 7 की सामाजिक विषय पर आधारित प्रश्न बैंक पुस्तक का मंत्री राकेश सचान ने किया विमोचन

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सुरेश जायसवाल द्वारा रचित कक्षा 7 की सामाजिक विषय पर आधारित प्रश्न बैंक पुस्तक का विमोचन सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम उद्योग,हथकरघा व वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुरेश के अलावा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ जनपदीय इकाई के महामंत्री विनोद कुमार राय,जनपदीय इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश चन्द्र तिवारी, गोसाईंगंज ब्लॉक के मंत्री मोहिंदर पाण्डेय व कमरूज्जमा भी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीपावली का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 63 फीसदी किया

सुरेश जायसवाल के इस सराहनीय कार्य की मंत्री राकेश सचान ने  भूरि भूरि प्रशंसा की 

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

सुरेश जायसवाल द्वारा रचित यह पुस्तक बेसिक तथा अन्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उक्त पुस्तक बेसिक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क रूप से वितरित की जाएगी। मंत्री ने इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। बतातें चलें कि सुरेश जायसवाल विकास क्षेत्र बक्शी का तालाब के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक होने के साथ-साथ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ जनपद इकाई के अध्यक्ष भी हैं। निरन्तर इस प्रकार के सामाजिक हित के कार्यों में संलग्न रहते हैं।

Advertisement