Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘मैं चोर हूं’ लिखी तख्ती के साथ नाबालिग को सड़क पर घुमाया, कांग्रेस बोली- आरोपी को राजनीतिक संरक्षण के कारण बचाया जा रहा

‘मैं चोर हूं’ लिखी तख्ती के साथ नाबालिग को सड़क पर घुमाया, कांग्रेस बोली- आरोपी को राजनीतिक संरक्षण के कारण बचाया जा रहा

By Abhimanyu 
Updated Date

Puri Viral Video : ओडिशा के पुरी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक नाबालिग लड़के को ‘मैं चोर हूं’ लिखी तख्ती के साथ जबरन घुमाया गया। यह घटना ब्रह्मगिरि इलाके की बताई जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा शासित इस राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने इस माममें आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें :- "ईरान की मिसाइलें अब सरहदों की मोहताज नहीं!' क्या ईरान की मिसाइल शक्ति से अब यूरोप भी खतरे के दायरे में है?

ओडिशा कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर घटना की एक फोटो शेयर की और लिखा, “ब्रह्मगिरि के एक 14 वर्षीय लड़के के हाथ बांधकर, उसे “मैं चोर हूँ” लिखी तख्ती के साथ सड़कों पर घुमाने की घटना ने मानवीय गरिमा और कानून के शासन का पूरी तरह से उल्लंघन किया है। यह आरोप कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण के कारण बचाया जा रहा है, न केवल चिंताजनक है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है। हम ज़ोरदार मांग करते हैं कि इस अमानवीय घटना में शामिल व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हम राज्य सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि पीड़ित लड़के और उसके परिवार को न्याय मिले।”

पढ़ें :- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी: 85.19% पास, 8वीं बार सबसे पहले नतीजे घोषित करने का रिकॉर्ड

बताया जा रहा है कि ओडिशा के पुरी ज़िले में एक आदमी एक छोटे लड़के को सड़क पर घसीटते हुए दिख रहा है। यह सज़ा उसे कथित तौर पर उसकी दवा की दुकान से पैसे चुराने के लिए दी जा रही थी। यह घटना शुक्रवार (20 मार्च) को ब्रह्मगिरि इलाके में हुई थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बच्चे के हाथ बांधकर तख्ती के साथ घुमाने वाले आरोपी की पहचान टूना उर्फ ​​मनोरंजन त्रिपाठी के रूप में हुई है।

राज्यसभा सांसद और बीजेडी नेता सुलता देव ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “भाजपा नेता बिरंची त्रिपाठी के भाई टूना त्रिपाठी एक लड़के के हाथ पीछे की ओर बांधकर, उसके गले पर मुहर लगाकर, उसे ब्रह्मगिरि हाईवे पर सबके सामने घुमा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपना भतीजा कहकर उनके घर भोजन किया है। अगर मुख्यमंत्री के भतीजे इस तरह का बर्ताव करेंगे, तो इस राज्य में बच्चे, महिलाएं, किशोर, लड़कियां और बुजुर्ग सुरक्षित कैसे रह पाएंगे?”

Advertisement