Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Mint Benefits in Summer : गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीना है चमत्कारी, जानें फायदे, उपयोग और औषधीय गुण

Mint Benefits in Summer : गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीना है चमत्कारी, जानें फायदे, उपयोग और औषधीय गुण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mint Benefits in summer : मोसम बदलने के साथ सेहत को भी सुरक्षा देना जरूरी है। सर्दियां समाप्त हो गई है और गर्मियों को मौसम शुरू हो गया है। गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ जाने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। गर्मियों के मौसम पाचन संबंधी दिक्क्तं बढ़ जाती है। पसीना निकलने की वजह से भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी के मौसम  में स्किन चिपचिपी हो जाती है। इस मौसम में अपनी डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स तो पेट को ठंडक मिलेगी और पेट की समस्याएं दूर होंगी। साथ ही स्किन पर निखार आएगा।

पढ़ें :- कहीं आप करेला बनाने से पहले नहीं करती ये गलती, इसे छिलकर खाना फायदेमंद या बिना छिलका के

आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना कफ और वात दोष को कम करता है, भूख बढ़ाता है। आप पुदीना का प्रयोग मल.मूत्र संबंधित बीमारियां और शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। यह दस्त, पेचिश, बुखार,पेट के रोग, लीवर आदि विकार को ठीक करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।

लू से बचाए
गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। घर से बाहर जाना हो तो पुदीने का रस पिएं या इससे तैयार शरबत पीकर ही घर से निकलें। लू यानी हीट स्ट्रोक से बचाव होगा। गर्मी में जब भी पेट दर्द होए तो पुदीने को जीराए काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाएं। पेट दर्द में आराम मिलता है।

हैजा होने पर आप घरेलू उपायों में पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं
हैजा , कई बार दूषित भोजन और पानी पीने से होता है। गर्मी में इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसमें दस्त अधिक होता है। यदि समय पर इसका इलाज ना कराया जाए, तो हैजा खतरनाक साबित हो सकता है। हैजा होने पर आप घरेलू उपायों में पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों का रस, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होगा।

पढ़ें :- Benefits of Dandasa: ओरल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है दंदासा जड़ी बूटी, दूर करता है दांंतो और मसूड़ों की दिक्कत
Advertisement