Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन शक्ति 5.0 : आठवीं की छात्रा संजीवनी बनी एक दिन की जिलाधिकारी

मिशन शक्ति 5.0 : आठवीं की छात्रा संजीवनी बनी एक दिन की जिलाधिकारी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनरा की कक्षा आठ की छात्रा संजीवनी एक दिन के लिए जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठी। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संजीवनी ने जिले भर से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पढ़ें :- शंकराचार्य पर लगे 26 प्रतिबंधों से सोशल मीडिया यूजर्स योगी पर आग बबूला, बोले- सरकार यही नियम पूरे यूपी में लागू कर दें तो भाजपा का सूपड़ा होगा साफ

एक दिन की जिलाधिकारी बनी संजीवनी ने बुद्धेश कुमार पाण्डेय, मालती देवी, नरसिंह नारायण, घूरहू, लालजी और बृज प्रवास पाण्डेय सहित 12 अन्य फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इनमें राजस्व, विकास कार्य, बीएलओ ड्यूटी और मुख्यमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

इस बीच कोतवाली क्षेत्र के फूलवरिया निवासी गौतम कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि गौनरिया-फूलवरिया मार्ग पर चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संजीवनी ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए तत्काल सदर कोतवाल को फोन कर जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा भी मौजूद रहे और संजीवनी को आवश्यक मार्गदर्शन देते रहे।

पढ़ें :- 'आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुल सकते हैं, ये शर्त भी रख देते...' अखिलेश ने शंकराचार्य के कार्यक्रम पर लगी शर्तों को लेकर कसा तंज
Advertisement