Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mizoram Exit Poll 2023 : जोरमथंगा को चुनौती दे सकती है पूर्व आईपीएस की पार्टी, जानें अनुमान

Mizoram Exit Poll 2023 : जोरमथंगा को चुनौती दे सकती है पूर्व आईपीएस की पार्टी, जानें अनुमान

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mizoram Exit Poll 2023 : तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। चुनावी राज्यों में पूर्वोत्तर राज्य भी मिजोरम भी शामिल है। यहां की 40 विधानसभा के लिए 7 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने मिजोरम के लिए भी एग्जिट पोल (Exit Poll) जारी किए हैं।

पढ़ें :- चुनावी नतीजे ने दिखा दिया है कि देश का संविधान और जनता सब पर भारी है...राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार पूर्वोत्तर राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं। पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे?

राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (JPM) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। जन की बात के एग्जिट पोल (Exit Poll) में इसे 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ (MNF)   को 10-14 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में जेपीएम (JPM)  को 12-16 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ (MNF)  को 14-18 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-सी वोटर के अनुमान में जेपीएम (JPM) को 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 15-21 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-5 सीटें जा सकती हैं।

पढ़ें :- ठगी, मर्डर, रेप, दहेज प्रथा समेत कई अपराधों की धाराएं बदलीं, जानिए नए कानूनों में लगेगी कौन-सी धारा

टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, जेपीएम (JPM) को 10-14 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ (MNF) को 14-18 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-1 सीटें जा सकती हैं।

Advertisement