1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ठगी, मर्डर, रेप, दहेज प्रथा समेत कई अपराधों की धाराएं बदलीं, जानिए नए कानूनों में लगेगी कौन-सी धारा

ठगी, मर्डर, रेप, दहेज प्रथा समेत कई अपराधों की धाराएं बदलीं, जानिए नए कानूनों में लगेगी कौन-सी धारा

Sections of BNS, BNSS and BSA: आज 1 जुलाई से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। जिसमें आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS), सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) इंडियन एविडेंस ऐक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) ने ले ली है। नए कानूनों के लागू होने के साथ ही औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया है। सोमवार से नए कानून के तहत ही केस दर्ज होने लगे हैं। धाराएं भी बदल गई हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Sections of BNS, BNSS and BSA: आज 1 जुलाई से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। जिसमें आईपीसी (IPC) की जगह भारतीय न्याय संहिता (BNS), सीआरपीसी (CrPC) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और एविडेंस ऐक्ट (Evidence Act) की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) ने ले ली है। नए कानूनों के लागू होने के साथ ही औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया है। सोमवार से नए कानून के तहत ही केस दर्ज होने लगे हैं। धाराएं भी बदल गई हैं।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

पहले आईपीसी में 511 धाराएं थीं जबकि भारतीय न्याय संहिता (BNS) में कुल 358 धाराएं हैं। बीएनएस में 20 नए अपराध शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 33 अपराधों में मिलने वाली सजा की अवधि बढ़ाई गई है, जबकि 23 अपराधों में अनिवार्य न्यूनतम सजा का प्रावधान है और 83 अपराधों में जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। छह अपराधों में सामुदायिक सेवा का प्रावधान है। अधिनियम में 19 धाराएं निरस्त कर दी गई हैं। 8 नई धाराएं जोड़ी गई हैं। वहीं, 22 धाराओं को निरस्त कर दिया गया है।

इसी तरह, सीआरपीसी में 484 धाराएं थीं, लेकिन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) में कुल 531 धाराएं हैं। बीएनएसएस में कुल 177 प्रावधानों में दलवा किया गया है। इसके अलावा 9 नई धाराओं और 39 नई उपधाराएं भी जोड़ी गई हैं। 44 नए प्रावधान और स्पष्टीकरण जोड़े गए हैं। 35 धाराओं में समय-सीमा जोड़ी गई है और 35 धाराओं पर ऑडियो-वीडियो प्रावधान जोड़ा गया है। वहीं, कुल 14 धाराएं निरस्त और हटा दी गई हैं। भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) में कुल 170 धाराएं हैं। कुल 24 प्रावधान बदले गए हैं। दो नई धाराएं और छह उप-धाराएं जोड़ी गई हैं। छह प्रावधान निरस्त कर दिए गए हैं।

बीएनएस (BNS) में कुछ अपराधों के धाराएं

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...