Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार ने ICU में पहुंचाया : कन्हैया कुमार

हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार ने ICU में पहुंचाया : कन्हैया कुमार

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय प्रभारी (AICC In-Charge) कन्हैया कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार (Modi Government) ने ICU में पहुंचा दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश भर के छात्रों से मिल रहे हैं, उनकी बात सुन रहे हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके।

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कहा-निष्पक्ष चुनाव की धज्जियां उड़ाने वालों से हिसाब होकर रहेगा

इसी उद्देश्य के साथ राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच एक प्रजेंटेशन दिया था। अब हम इस मुहिम को देश के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ा रहे हैं। हम छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सुझावों को कंपाइल कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हम एक एजुकेशन चार्टर बनाएंगे और देश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।

पढ़ें :- सपा-कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद यूपी में अब खुलकर होगी वर्चस्व की जंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से हो गया साफ

कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारी तीन मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और पेपर लीक माफिया से इनके संबंधों की जांच की जाए। दूसरी हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को बदला जाए, जिसके लिए UPA सरकार ने कमेटी बनाई थी, लेकिन NDA सरकार ने मनमाने तरीके से NTA को खड़ा कर दिया। तीसरी मांग है कि युवाओं के लिए नियमित जॉब कैलेंडर जारी किया जाए और परीक्षा भर्ती प्रक्रियाओं के लिए एक Academic कैलेंडर निकाला जाए।

देश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, शैक्षणिक संस्थाएं बर्बाद की जा रही हैं। पूरे देश में साजिश के तहत छात्रसंघ चुनाव बंद किए गए हैं, जिससे कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में BJP-RSS के लोग अपनी तानाशाही कायम रख सकें। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति का एक्सटेंशन लगातार हो रहा है, जो बड़ा सवाल खड़ा करता है। आखिर किस आधार पर उनका समय बढ़ाया जा रहा है? आज कैंपस में कोई छात्र आवाज उठाता है, तो उसपर मुकदमे लगाने की धमकी दी जाती है। विशेष विचारधारा के लोगों को कॉलेज, यूनिवर्सिटी में भर्ती किया जा रहा है। इसलिए NSUI ने ऑर्गनाइजेशन के चुनाव की शुरुआत की है, हम हर कैंपस में चुनाव के माध्यम से अपनी यूनिट बनाएंगे। NSUI ऐसे छात्रों को आवाज उठाने का मौका देगी।

Advertisement