Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार: भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक फैसला, कहा-लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा

जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार: भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक फैसला, कहा-लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें सबसे अहम फैसला जाति जनगणना की है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि, सरकार ने जनगणना के साथ ही जाति जनगणना कराने का भी फैसला किया है। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रतिक्रिआएं आनी शुरू हो गयी हैं।

पढ़ें :- आज चांद नहीं दिखा,भारत में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर : मौलाना फिरंगी महली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जातीय जनगणना का फ़ैसला ऐतिहासिक है। समूचा दलित आदिवासी पिछड़ा समाज उनके इस फ़ैसले का तहेदिल से स्वागत करता है। दशकों से इसका इंतज़ार था। यह उन नेताओं के लिए भी एक सबक है जो जातीय जनगणना का राग तो बहुत अलापते थे, लेकिन दशकों तक सत्ता में रहने पर उनके दल इस मुद्दे पर कंबल ओढ़कर सो जाते थे। जाति भारतीय राजनीति की सच्चाई है और जातीय जनगणना इसकी धुरी। लोकतंत्र इससे मज़बूत होगा। ज़मीनी राजनीति के धुरंधर नेता मोदी जी इस ज़मीनी सच्चाई से वाक़िफ़ हैं। उन्होंने अपने इस फ़ैसले से देशवासियों का ह्रदय छू लिया है। उनको ह्रदय से आभार।

पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में जातीय आधारित जनगणना को मंजूरी देकर देशहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार का यह कदम देश के समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा। जातीय जनगणना से नीतियों को अधिक न्यायसंगत और लक्षित बनाने में मदद मिलेगी। इससे वंचित तबकों को सशक्त करने की दिशा में ठोस जानकारी और आधार मिलेगा।

इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने जाति जनगणना को राष्ट्रीय जनगणना के साथ जोड़ने का काम किया है।

 

 

पढ़ें :- नौतनवा गैस एजेंसी की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को तहसील पर धरना, रैली सुबह 10 बजे से
Advertisement