Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी जी तोड़ रहे हैं संविधान के रीढ़ की हड्डी, अगर बीजेपी दोबारा आई तो मुमकिन है कि ये संविधान खत्म कर दें : शशि थरूर

मोदी जी तोड़ रहे हैं संविधान के रीढ़ की हड्डी, अगर बीजेपी दोबारा आई तो मुमकिन है कि ये संविधान खत्म कर दें : शशि थरूर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) भी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, जो कि बेहद गंभीर है। रैली का उद्देश्य जनता का लोकतंत्र के सामने मौजूद खतरनाक स्थिति की ओर ध्यान खींचना है। इतिहास में कभी भी 146 सांसदों को निलंबित नहीं किया गया है। बकौल थरूर यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए एक राष्ट्रीय अपमान है जो खुद को लोकतंत्र की जननी कहता है।

पढ़ें :- LPG Price Hike : त्योहारों से पहले महंगे हुए 19KG और 5KG वाले गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट्स

उन्होंने कहा कि  अगर भाजपा दोबारा आएगी तो ये भी मुमकिन है कि संविधान खत्म कर दें। संविधान को बचाने के लिए इनको सत्ता से हटाना जरूरी है। संविधान के रीढ़ की हड्डी मोदी जी तोड़ रहे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हम अपने संसदीय लोकतंत्र पर हमला देख रहे हैं जो बेहद गंभीर है और रैली का उद्देश्य जनता का ध्यान हमारे लोकतंत्र के सामने मौजूद खतरनाक स्थिति की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में कभी भी 146 सांसदों को निलंबित नहीं किया गया। यह लोकतंत्र पर एक धब्बा है और हमारे देश के लिए एक राष्ट्रीय अपमान है जो खुद को लोकतंत्र की जननी (Mother of Democracy) कहता है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor)  ने कहा कि ‘केवल एक ही समाधान है, लोगों को इस सरकार को बदलना चाहिए और इंडिया अलायंस को सत्ता में लाना चाहिए।

Advertisement