नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर बड़ी कार्रवाई की। आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। वहीं, इसको लेकर अब विपक्षी दलों के नेताओं का भी बयान सामने आ रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी। लॉन्चिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ। इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने बहुत ऊंचे दाम के साथ शेयर लॉन्च किए तब आम हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे। कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी।
नोटबंदी से Paytm कंपनी को बहुत मुनाफा हुआ। इसमें सरकार की भी मदद शामिल रही और जब इस कंपनी ने बहुत ऊंचे दाम के साथ शेयर लॉन्च किए तब आम हिंदुस्तानी ने इसके शेयर खूब खरीदे।
कल अचानक वित्तीय अनियमितता को लेकर RBI ने इस कंपनी के कामकाज पर रोक लगा दी।
लॉन्चिंग रेट से अब तक Paytm का… pic.twitter.com/iubS2ay9fF
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 1, 2024
इसके साथ ही लिखा कि, लॉन्चिंग रेट से अब तक Paytm का शेयर 75% घाटे में गिर चुका है। खबरों के अनुसार, लगभग 18,000 हजार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। ये नुकसान कौन भुगत रहा है और क्यों भुगत रहा है? ये किसका पैसा है? ये एक ईमानदार हिंदुस्तानी की मेहनत की कमाई है। मोदी जी देश की सारी संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। आज अगर SEBI और RBI स्वतंत्र होते तो आम भारतीय का यह पैसा डूबने से बच जाता।