UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) अपने एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोहसिन रजा (Mohsin Raza) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि मोहसिन रजा (Mohsin Raza) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचाने के लिए मंत्रियों को धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उस वक्त है जब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में बजट पेश करने से पहले सीएम योगी के साथ मीडिया के सामने फोटो खिंचवा रहे थे।
पढ़ें :- UP Weather : यूपी के 23 जिलों में वज्रपात की संभावना, 13 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
बता दें कि, यूपी विधानसभा में प्रदेश का बजट 2023 पेश किया गया। इससे पहले परंपरा के मुताबिक सदन में जाने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान उनके साथ कई और मंत्री भी खड़े हुए थे। इनमें पूर्व मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) भी थे। फोटो सेशन के दौरान मोहसिन रजा पीछे की ओर दिखाई दिए, तभी वो अचानक मंत्रियों के साथ आगे आने के लिए और सीएम योगी के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाने के लिए मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की करते हैं।
लखनऊ में @danishazadbjp को धक्का देने के बाद @Mohsinrazabjpup का एक और वीडियो वायरल, कैमरा फ्रेम में मंत्रियों को धकिया रहे पूर्व मंत्री मोहसिन रजा! फ्रेम में आने को लालायित मोहसिन रजा शिष्टाचार भूले! मंत्री @BaldevAulakh को धकिया कर आगे घुस गए मोहसिन रज़ा! @myogiadityanath pic.twitter.com/T46CRhhUL8
— Ratish Trivedi/रतीश त्रिवेदी (@RatishShivam) February 22, 2023
पढ़ें :- Video : आगरा में पहले नाम पूछा फिर मारी गोली, 26 का बदला अगर 2600 से नहीं लिया तो मैं भारत..., एक युवक की मौके पर ही मौत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मोहसिन रजा (Mohsin Raza) अपने आगे खड़े मंत्रियों बलदेव सिंह औलख और मंत्री संदीप सिंह को हाथ से हटाते और कोहनी के सहारे अलग करते हुए आगे बढ़ते हैं और आगे आते ही विक्ट्री का साइन बनाने लगते हैं लेकिन तभी सीएम योगी और वित्त मंत्री वहां से वापस लौट जाते हैं। हालांकि इस दौरान मंत्री उन्हें टोकते भी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कुछ कहते हैं हालांकि उन्हें क्या कहा ये समझ नहीं आता लेकिन अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं।