Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोहसिन रजा का तंज, कांग्रेस नेता गाड़ियों का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करें

मोहसिन रजा का तंज, कांग्रेस नेता गाड़ियों का शीशा नहीं अपना मुंह साफ करें

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। रामपुर जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कार का शीशा साफ करते हुए नजर आईं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इसको लेकर यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को शीशा नहीं अपना मुंह साफ करना चाहिए।

पढ़ें :- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया

मोहसिन ने कांग्रेस पर 60 वर्ष तक किसानों का शोषण करने का आरोप भी लगाया। जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित चौरीचौरा शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों पर हमला बोला है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से अपने वाहन का शीशा पोछने के सवाल पर मोहसिन हमलावर हो गए। कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए। किसानों के नाम पर कांग्रेस अब घड़ियाली आंसू बहा रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाकर उनका शोषण किया।

किसानों को जेल भेजने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों की भूमि अपने रिश्तेदारों को खरीदवा दी और अब ड्रामा कर रही है उनके इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में जुटे हैं।

 

पढ़ें :- सीएम योगी ने बस्ती मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिये ये दिशा-निर्देश
Advertisement