Mojtaba Khamenei: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब और ज्यादा भयावक होता जा रहा है। कई देशों की तरफ से आवाज उठ रही है कि, इस युद्ध को रोक दिया जाए लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने इसको लेकर अपना स्पष्ट रूख अपनाया है। उन्होंने अमेरिका के साथ तनाव कम करने के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शांति का समय नहीं है और तेहरान को अमेरिका व इजरायल को हराना होगा।
पढ़ें :- कोमा में पहुंचे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, ब्रिटिश मीडिया का बड़ा दावा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की माने तो, एक ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया कि दो मध्यस्थ देशों की ओर से तनाव कम करने या युद्धविराम के प्रस्ताव तेहरान को भेजे गए। वहीं, मोजतबा खामेनेई ने अपनी पहली विदेश नीति बैठक में बहुत ही सख्त और गंभीर रुख अपनाया और कहा कि अमेरिका और इजरायल से ‘बदला’ लिया जाना चाहिए। हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, ये बातें उन्होंने खुद कहीं है या नहीं?
वहीं, इजरायल की तरफ से मंगलवार को दावा किया गया कि, उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) के बसिज बल के प्रमुख को मार गिराया है। उसने साथ ही यह भी दावा किया कि ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को भी एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया है।
बता दें कि, ईरान ने अपने खाड़ी पड़ोसी देशों पर हमले जारी रखे हुए हैं। इन हमलों में बुनियादी उर्जा ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है। इसने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी तट पर अमीरात फुजैरा में एक तेल संयंत्र पर हमला किया है।