Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Monsoon 2023 : आया मानसून या फिर करना होगा इंतजार? जानें IMD Weather Update

Monsoon 2023 : आया मानसून या फिर करना होगा इंतजार? जानें IMD Weather Update

By संतोष सिंह 
Updated Date

IMD Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून (South West Monsoon) के आगमन की भविष्यवाणी मौसम विभाग (IMD) ने कर दी है, जिससे केरल में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

बता दें कि आईएमडी (IMD) ने 6 जून से केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। वहीं केरल के पठानमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी सोमवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी (IMD) ने रविवार को जारी एक अलर्ट में कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

वहीं पिछले 24 घंटों की अगर बात करें तो गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, सिक्किम और आंतरिक तमिलनाडु में बारिश हुई है। इसके अलावा अगले 24 घंटे में भी यहां बारिश की संभावना है।

जानें किन राज्यों में बारिश की संभावना?

पढ़ें :- Power Cut Problem : इस गर्मी में नहीं होगा पावर कट, सरकार का ये है मास्टर प्लान

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा में भी रविवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

हीटवेव ने बिहार में पिछले 17 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड

वहीं मौसम विभाग (Weather Department)के अनुसार बिहार में हीटवेव ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां साल 2007 के 31 मई को 40.7 डिग्री तापमान था। जिसके बाद अब 3 जून 2023 को सर्वाधिक गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। भारत में मानसून आमतौर पर जून महीने की शुरुआत में आता है। जून के पहले हफ्ते तक भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में पहुंच जाता है।

 

पढ़ें :- Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से यूपी से लेकर दिल्ली तक पूरे हफ्ते बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
Advertisement