Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Monsoon Health Tips : मानसून में इन चीजों को डाइट में करें शामिल, शरीर रहेगा हेल्दी और फिट

Monsoon Health Tips : मानसून में इन चीजों को डाइट में करें शामिल, शरीर रहेगा हेल्दी और फिट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Health Tips : मौसम के बदलाव के साथ सेहत की सुरक्षा बहुत जरूरी है। बदलते मौसम में खुद को फिट रखने के लिए खाने पीने का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। परिवर्तनशील मौसम के अनुकूल पोषण लेने से सेत को उड़ान मिलती है और सब कुछ बिल्कुल फिट रहता है। खाने पीने के लिहाज से मानसून के मौसम  विभिन्न प्रकार व्यंजनों का आनंद लेने के लिए सबसे सही समय माना जाता है। इसके विपरीत मानसून के मौसम में कुछ मुख्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे अपच, पाचन संबंधी समस्याएं, संक्रमण आदि। इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है। आइये जानते है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो बदलते मौसम भी आपको फिट रखते है।

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

अश्वगंधा
अश्वगंधा एक प्रमुख आयुर्वेदिक औषधि है। रोगों से लड़ने में मददगार होता है। अश्वगंधा में मौजूद महत्वपूर्ण तत्व सोम्नीफेरोल मानसिक स्थिति को शांत और तनाव को कम करता है। इसके अलावा, अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी
हल्दी का सेवन सर्दी, जुकाम, और अन्य ऊतकों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से गर्मियों में शरीर को गर्म रखने और सर्दियों में छाती को संक्रमण से बचाने के लिए उपयोगी होती है।

लहसुन
लहसुन यह पाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने और  पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आप बारिश के समय खाने-पीने को अच्छे से पचा सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो आपको सर्दी-जुकाम, अस्थमा, साइनसिटिस और अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

पढ़ें :- टेढ़े मेढ़े दांतो से हैं परेशान तो इन तरीको से कर सकते है सही
Advertisement