Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहीं दिखा चांद, आज से तरावीह, 14 अप्रैल को होगा रमजान का पहला रोजा

नहीं दिखा चांद, आज से तरावीह, 14 अप्रैल को होगा रमजान का पहला रोजा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। माहे रमजान का चांद सोमवार को नहीं दिखा। इस वजह से रमजान का पहला रोजा बुधवार को रखा जाएगा। जबकि मंगलवार की शाम तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। शहर काजी सुहैल अख्तार ने बताया कि चांद निकलने की तस्दीक नहीं हो सकी है। इसलिए रमजान का पहला रोजा 14 अप्रैल को होगा। इसके कारण मंगलवार को शाबान की तीस को चांद तरावीह की नमाज होगी। इसके बाद रमजान का रोजा रखा जाएगा। वहीं, चांद न दिखने के कारण लोगों में थोड़ी मायूसी रही। सूर्यास्त होने पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक घर की छत पर पहुंच गए। दूरबीन लेकर लोग आसमान की ओर घंटों निहारते रहे।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

मुस्लिम संप्रदाय के लोग एक माह तक रोजा रखेंगे और इबादत करेंगे। रमजान को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को दिनभर बाजार में चहल-पहल रही। खजूर, चिप्स, पापड़ व विभिन्न बैराइटी की सेवईंया बाजार में सज गए हैं। मस्जिदों व रोजेदार के आवाजाही वाले रास्तों पर दिन भर साफ-सफाई का काम हुआ।

शहर समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिद व मदरसों पर अब एक महीने तक रोजेदारों की भीड़ रहेगी। बता दें कि मुस्लिम समुदाय को रमजान के महीने का बेसब्री का इंतजार रहता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं।

Advertisement