लखनऊ। महाकुंभ में भक्तों का जलसैलाब उमड़ रहा है। शाही स्नान के बाद भी भक्तों की भीड़ में कोई कमी नहीं आई है। साधु-संतों के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ महाकुंभ में पहुंच रही है। अभी तक सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मां गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।
पढ़ें :- कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी नौतनवा को मिला ‘A ग्रेड’, एसआईआरएफ–2026 रैंकिंग में जनपद में सर्वोच्च स्थान
आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में आज 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है।
संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख… pic.twitter.com/jvqhGUMYJb
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 16, 2025
पढ़ें :- 'राहुल केस लड़ते रहेंगे, जो भी सच है वह दुनिया के सामने आना चाहिए...' भिवंडी कोर्ट में पेशी के बाद बोले कांग्रेस नेता के वकील
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आस्था, एकता और समरसता के महासमागम महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में आज 30 लाख से अधिक और अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 20 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।