1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, पश्चिम बंगाल से आया फोन कॉल

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, पश्चिम बंगाल से आया फोन कॉल

Jayant Chaudhary receives Death threat : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को फ़ोन कॉल और WhatsApp के ज़रिए धमकी दी गई। इस मामले में उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड ताने में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Ankit Baliyan Murder Case: अंकित के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कहा-सरकार इस मामले में पूरी तरह से है गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयंत चौधरी को फ़ोन करने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के “इस्माइल” के तौर पर हुई है। आरोप है कि उसके पास मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक कॉपी थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है, और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 18 मार्च 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे जयंत चौधरी को एक अज्ञात नंबर 7797623577 से फोन आया था।

आरोप है कि कॉल उठाने पर अज्ञात व्यक्ति आरएलडी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि क्या उन्होंने ये कागज देखे हैं जो उसने फोन पर भेजे हैं। इसके साथ ही उसने MP5 जैसे हथियारों का जिक्र करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आगे कहा गया कि जब जयंत चौधरी ने अज्ञात नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज को देखा तो उसमें भी धमकी दी गयी थी। इसके अलावा, व्हाट्सएप पर लोकेशन और वॉयस मैसेज भी भेजे गए, जिनमें निरंतर जान से मारने की धमकियां दी गयी थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...