1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, ‘हलवाई के ततैया’ से लेकर ‘मुझे मीठे का कोई शौक नहीं’ तक पहुंची बात

जयंत चौधरी और नरेश टिकैत के बीच बढ़ी तकरार, ‘हलवाई के ततैया’ से लेकर ‘मुझे मीठे का कोई शौक नहीं’ तक पहुंची बात

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने जयंत चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वह सरकार में है इसलिए उन्हें सरकार की बात करनी पड़ती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने जयंत चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, वह सरकार में है इसलिए उन्हें सरकार की बात करनी पड़ती है।

पढ़ें :- Shri Krishna Janmashtami 2026 : मथुरा-वृंदावन में होटल फुल, बांके बिहारी की मंगला आरती के बदले नियम

नरेश टिकैत ने उदाहरण देते हुए कहा कि, उनकी स्थिति ‘हलवाई के ततैया’ जैसी है, जो अपने हलवाई को नहीं काटता। उनका यह बयान भारत-अमेरिका समझौते के मुद्दे पर जयंत चौधरी की भूमिका को लेकर सामने आया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब जयंत चौधरी ने इसको लेकर पलटवार किया है।

जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जो हलवाई और ततैया का किस्सा सुना रहे हैं उन्हें बता दूं, मुझे मीठे का कोई शौक नहीं! जयंत चौधरी का यह जवाब सीधे तौर पर टिकैत के बयान का पलटवार माना जा रहा है।

वहीं, दोनों नेताओं के बीच इस तरह के बयानबाजी को लेकर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई तरह की अटकलें इसको लेकर लगाई जा रही हैं। यही नहीं, भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच असहजता बढ़ी है। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

पढ़ें :- आजम खान के ठिकनों पर ईडी की छापेमारी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...