Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। चौरीचौरा (Chauri Chaura) के शिवपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार देर रात 40 वर्षीय पूनम निषाद (Poonam Nishad) और उनकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ चल रही है।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है, चर्चा है कि गांव के एक उसकी नजदीकी थी, जिससे चार माह पहले विवाद होने पर मामला थाने पहुंचा था। इसी युवक पर हत्या करने का संदेह है। शनिवार रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावर ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर पहले पूनम निषाद पर हमला किया और फिर उनकी बेटी को भी निशाना बनाया। हमले में पूनम निषाद (Poonam Nishad) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। गांव के लोगों की माने तो पूनम निषाद (Poonam Nishad) का गांव के ही एक युवक से विवाद था। चार महीने पहले उन्होंने उक्त युवक पर शारीरिक शोषण और समूह से रुपये निकालवाकर हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने उस समय आरोपित युवक को छोड़ दिया था।

प्रारंभिक जांच में इसी युवक पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है । घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। सर्विलांस और सीसी कैमरा फुटेज की मदद से भी गुत्थी सुलझाने की कोशिश चल रही है। इस घटना के बाद शिवपुर गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस स्वजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि किसी भी सुराग तक पहुंचा जा सके। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार (SP North Jitendra Kumar) ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

गोरखपुर का कहीं कोई पुरसाहाल है क्या ?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एक्स पोस्ट पर लिखा कि यूपी के मुख्य विधानसभा क्षेत्र गोरखपुर में मां-बेटी की हत्या ने साबित कर दिया है कि भाजपा के राज में अपराधी कैसे बेख़ौफ़ होकर एक के बाद एक और एक से बड़ी एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गोरखपुर का कहीं कोई पुरसाहाल है क्या ?

Advertisement