1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Season For Eating Millets : मिलेट खाने का मौसम आ गया, सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत रखता है

Season For Eating Millets : मिलेट खाने का मौसम आ गया, सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत रखता है

अक्टूबर से फरवरी (शीत ऋतु) का समय मिलेट्स यानी मोटे अनाज के सेवन के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। सर्दियों में हमारा पाचन तंत्र (पाचन अग्नि) मजबूत होता है, जिससे भारी और गर्म तासीर वाले अनाजों को पचाना आसान हो जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Season For Eating Millets : अक्टूबर से फरवरी (शीत ऋतु) का समय मिलेट्स यानी मोटे अनाज के सेवन के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। सर्दियों में हमारा पाचन तंत्र (पाचन अग्नि) मजबूत होता है, जिससे भारी और गर्म तासीर वाले अनाजों को पचाना आसान हो जाता है। खास बात जो ध्यान देने की है वो ये कि मिलेट्स को पकाने के लिए मिट्टी या स्टील के बर्तनों का उपयोग सबसे अच्छा माना जाता है। एल्युमिनियम के बर्तनों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

पढ़ें :- खुदरा महंगाई दो साल के उच्चतम स्तर पर, अक्टूबर में 6 प्रतिशत पार, RBI की अपर लिमिट किया क्रॉस

1. बाजरा
तासीर: गर्म
फायदे: यह शरीर को अंदर से गर्मी देता है। यह आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत रखता है। मिलेट्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इन्हें पचाने के लिए दिनभर में भरपूर पानी पीना आवश्यक है। सर्दियों का मौसम सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण का भी समय होता है। मोटे अनाज (मिलेट्स) और साबुत अनाज जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं

क्षेत्रीय आदतों के अनुसार, कड़ाके की ठंड में इसे रोटी या दलिये के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मक्का : अतिरिक्त प्रोटीन और भरपूर ऊर्जा पाने के लिए, अक्सर सर्दियों के भोजन में इन्हें शामिल किया जाता है।

पढ़ें :- Good News : कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग 10 सालों में बन जाएगा इतिहास, AI कंपनी के CEO का बड़ा दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...