1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, रूट और स्टेशन सब कुछ तय, DPR तैयार

यूपी के अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, रूट और स्टेशन सब कुछ तय, DPR तैयार

यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा में मेट्रो ट्रेन चल रही हैं। इसके बाद अब प्रयागराज में मेट्रो (Prayagraj Metro) को दौड़ाने की तैयारी है। प्रयागराज में मेट्रो को लेकर दो प्रस्तावित कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। रेलवे की तकनीकी परामर्शदाता संस्था राइट्स ने मेट्रो ट्रेन का नया डीपीआर  उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) को सौंप दी है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी में लखनऊ, कानपुर, आगरा में मेट्रो ट्रेन चल रही हैं। इसके बाद अब प्रयागराज में मेट्रो (Prayagraj Metro) को दौड़ाने की तैयारी है। प्रयागराज में मेट्रो को लेकर दो प्रस्तावित कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। रेलवे की तकनीकी परामर्शदाता संस्था राइट्स ने मेट्रो ट्रेन का नया डीपीआर  उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) को सौंप दी है। अब शासन स्तर पर परियोजना को मंजूरी दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद डीपीआर (DPR)  केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र से स्वीकृति मिलने पर परियोजना को धरातल पर उतारने का रास्ता खुलेगा।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी 50 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज में पहले संपूर्ण मेट्रो ट्रेन चलाने का डीपीआर (DPR)  बनाया गया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर राइट्स ने मेट्रो लाइट का डीपीआर (DPR)   बनाया। मेट्रो लाइट के डीपीआर (DPR)  के स्टेशन छोटे किए गए। यूपीएमआरसी (UPMRC)  के सुझाव पर एकबार फिर राइट्स ने पिछले साल पुन: पूर्ण मेट्रो के डीपीआर (DPR)   बनाने के लिए सर्वे शुरू किया। नए डीपीआर में भी मेट्रो ट्रेन संचालन के लिए पूर्व की भांति दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं।

कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो?

पहला कॉरिडोर शांतिपुरम से नैनी के छिवकी तक और दूसरा झूंसी से एयरपोर्ट-एयरोसिटी क्षेत्र को जोड़ने की योजना से संबंधित है। मेट्रो ट्रेन के लिए नोडल एजेंसी प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) के उपाध्यक्ष ऋ्रषिराज (Vice Chairman Rishiraj) ने बताया कि नए डीपीआर (DPR)  में झूंसी-बमरौली रूट (Jhusi-Bamrauli route) को एयरपोर्ट तक विस्तार दिया गया है। परेड में दोनों मेट्रो रूट जंक्शन में रोपवे स्टेशन को शामिल किया गया है। शासन से 12 हजार करोड़ की मेट्रो ट्रेन परियोजना हरी झंडी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार मेट्रो ट्रेन के लिए बजट देगा।

कानपुर में सभी 10 भूमिगत स्टेशनों पर चली मेट्रो

पढ़ें :- Lucknow News : डेंगू से लखनऊ में मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा मरीजों का आंकड़ा किया पार, शनिवार को मिले 17 नए संक्रमित

वहीं दूसरी ओर कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के सभी 10 भूमिगत स्टेशनों पर मेट्रो दौड़ गई है। सुरंगी मेट्रो नेटवर्क में मेट्रो का ट्रायल और टेस्ट रन पूरा कर लिया गया है। कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के कुल 29 मेट्रो स्टेशनों में साढ़े 13 किमी का रूट भूमिगत हिस्सा है। आईआईटी से नौबस्ता तक कॉरिडोर-1 के पांच भूमिगत स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल पर पहले से यात्री सेवाएं चल रही हैं। इसके दो बाकी अंडरग्राउंड स्टेशन झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर पर ट्रायल पूरा हो चुका है। जबकि कॉरिडोर-दो के तीन स्टेशनों पर मेट्रो का टेस्ट रन सफल रहा है। कॉरिडोर-1 के 8.60 किलोमीटर भूमिगत हिस्से में सात स्टेशन हैं, जबकि कॉरिडोर-2 के 4.80 किलोमीटर हिस्से में तीन स्टेशन बनाए गए हैं। दोनों को मिलाकर भूमिगत नेटवर्क की लंबाई 13.4 किलोमीटर होती है। कॉरिडोर-1 के कुल 24 किलोमीटर लंबे रूट में फिलहाल 16 किलोमीटर पर मेट्रो चल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...