मां एक ऐसा शब्द है जिसके आगे जितना कहा जाए फीका लगता है। मां शब्द किसी एक दिन तक सीमित नहीं है। 12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
पढ़ें :- छतरपुर में जमीन के लिए अपने ही बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस दिन को खास बनाने के लिए अगर अपनी मां को गिफ्ट देना चाहते है तो आज हम आपको पांच सौ रुपये के अंदर मिलने वाले ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप अपनी पॉकेट मनी से गिफ्ट कर सकते है। आप अपनी मां को कॉफी मग गिफ्ट कर सकते है। बाजार में बहुत ही कम दामों में आसानी से मिल जाता है।
आप अपन मां बैग या उनकी जरुरत का कोई भी समान दे सकते है। इसके अलावा आप अपनी मां को जूलरी बॉक्स या ज्वैलरी होल्डर गिफ्ट कर सकते है। इसके अलावा उन्हे स्किन केयर प्रोडक्ट या फिर नेलपॉलिश या लिपस्टिक सेट गिफ्ट कर सकते है। इसके अलावा आप पार्लर का कूपन भी गिफ्ट कर सकते है। हैंड बैग या स्लिंग बैग, क्लच आदि पांच सौ रुपए के अंदर मिल जाएगा इसे आप गिफ्ट कर सकते है। इसके अलावा अपनी मां को बैंगल, बैंगल बॉक्स, चूड़ियां गिफ्ट कर सकते है।