Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मूर्खाधिराज मुंतशिर बजरंग बली रूद्र अवतार (शिव) के 11वें अवतार हैं : अखिलेश प्रताप सिंह

मूर्खाधिराज मुंतशिर बजरंग बली रूद्र अवतार (शिव) के 11वें अवतार हैं : अखिलेश प्रताप सिंह

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही विवादों के केंद्र बनी हुई है। फिल्म के डायलॉग की खूब आलोचना हो रही है। इसका डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखा है। दर्शक मनोज और फिल्म दोनों की खूब आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच मनोज ने इस बार ऐसा बया दिया है कि उनकी परेशान और बढ़ गई है। बता दें कि एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, वो भक्त थे। उन्हें भगवान तो लोगों ने बनाया है।

पढ़ें :- High Speed Expressway : इन हाई स्पीड एक्सप्रेस वे से यात्रा करने पर समय-पैसे की होगी बचत , सफर का मजा दोगुना हो जाएगा
पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

मनोज मुंतशिर के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह (Akhilesh Pratap Singh) ने ट्वीट कर लिखा, ये कितना बड़ा जाहिल है। बता रहा है कि बजरंग बली भगवान नहीं है वो भक्त है लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया है। मूर्खाधिराज मुंतशिर बजरंग बली रूद्र अवतार (शिव) के ग्याहरवें अवतार हैं।

साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते लिखा, भगवान राम को आदिपुरुष बता कर घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले, भाजपाइयों की यह करतूत और उस चुप्पी यह बताती है कि वो राम भक्त नहीं नाथूराम भक्त हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय
Advertisement