Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mukesh Ambani’s pet dog Happy dies: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते हैप्पी की मौत, अंबानी परिवार के काफी करीब था ये डॉग

Mukesh Ambani’s pet dog Happy dies: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते हैप्पी की मौत, अंबानी परिवार के काफी करीब था ये डॉग

Mukesh Ambani’s pet dog Happy dies: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पालतू कुत्ते हैप्पी की मौत हो गई है। 30 अप्रैल को हैप्पी ने आखिरी सांस ली। ये डॉग गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड का था, जो अपनी समझदारी वफादारी और फ्रैंडली नेचर का था। अंबानी परिवार के लिए हैप्पी से एक पेट ही नहीं था बल्कि परिवार का हिस्सा था।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

अंबानी परिवार के नाम से चल रहे कई सोशल मीडिया हैंडल्स से ये फोटो और पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं. @ambani_update नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया गया है और बताया गया है कि हैप्पी अब हमारे बीच नहीं रहा। एक दूसरी पोस्ट में लिखा गया कि डियर हैप्पी तुम हमेशा हमारे दिल में रहोगे। जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, उनमें से ज्यादातर अंबानी परिवार के ग्रैंड फंक्शन यानी अनंत अंबानी की शादी के हैं।

इस फंक्शन के लिए हैप्पी की अलग से प्यारी सी ड्रेस भी तैयार की गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी बताया जा रहा है कि इस पालतू कुत्ते का अंबानी परिवार से काफी ज्यादा जुड़ाव था, इसे पूरा परिवार पसंद करता था और इसके साथ खेलता था। ये गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड का कुत्ता था। बताया जा रहा है कि इसकी उम्र हो गई थी, जिसके चलते हैप्पी की मौत हो गई।

Advertisement