Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में नहीं हुआ सुधार, CCU में चल रहा उपचार

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में नहीं हुआ सुधार, CCU में चल रहा उपचार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health:  समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत में अभी सुधार नहीं हुआ है। इस बीच अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्थ बुल्टन भी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह का उपचार क्रिटिकल केयर यूनिट में चल रहा है। वहीं, अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। इसके साथ ही शिवपाल यादव समेत सपा के अन्य नेता भी वहां पहुंचे थे।

पढ़ें :- राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास

दुआओं का दौर जारी
बता दें कि, मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जाने लगी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह तो अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है।

मुलायम के स्वस्थ होने की कामना
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मेदांता में भर्ती होने की खबर आते ही विपक्षी नेताओं ने भी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Advertisement