1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार दोपहर मध्य प्रदेश के भिंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार दोपहर मध्य प्रदेश के भिंड में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको जो भी मिला है वह इस संविधान से मिला है, लेकिन BJP चाहती है कि संविधान की किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 लोग चलाएं। आज BJP के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में किसानों को कभी नहीं मिल पाया समय पर खाद-बीज, 10 वर्षों से किसानों को दे रहे धोखा: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि, BJP के नेताओं ने कहा है-अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल दिया जाएगा। लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं-संविधान गरीबों की आत्मा है, इसे कोई ताकत नहीं मिटा सकती। BJP कहती है वो आरक्षण के खिलाफ नहीं है। अगर आप आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो…पब्लिक सेक्टर का निजीकरण क्यों कर रहे हैं? अग्निवीर योजना क्यों लेकर आए? ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं? ये सारे काम आरक्षण के खिलाफ हैं।

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए माफ किया है। लेकिन PM मोदी ने कितने किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का कर्ज माफ किया है? आज देश के 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है।

 

पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...