1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Amrita Pandey suicide: सुसाइड से पहले अमृता पांडेय ने डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट

Amrita Pandey suicide: सुसाइड से पहले अमृता पांडेय ने डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट

जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय (Amrita Pandey) ने 27 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। अमृता का शव उनके भागलपुर वाले अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता ने सुसाइड के लिए साड़ी का इस्तेमाल किया था और पंखे से लटककर जान दे दी। अपार्टमेंट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Amrita Pandey suicide : जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय (Amrita Pandey) ने 27 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। अमृता का शव उनके भागलपुर वाले अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता ने सुसाइड के लिए साड़ी का इस्तेमाल किया था और पंखे से लटककर जान दे दी। अपार्टमेंट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

हालांकि उन्होंने मौत से पहले एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता मुंबई में पति के साथ रहती थीं। हालांकि वह एक शादी के सिलसिले में भागलपुर पहुंची थीं और कुछ समय से वहीं रह रही थीं। जिस रात अमृता ने सुसाइड की वह देर तक जाग रही थी और व्हाट्सएप स्टेटस पर क्रिप्टिक पोस्ट डाली थी, जिसे देख कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने लिखा था, “क्यों दो नाव पर सवार थी उसकी जिंदगी, हमने नाव डूबाकर उसका सफर आसान कर दिया।” अमृता के परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं रहती थी। वह इलाज भी डिमांड कर रही थीं।

बता दें कि साल 2022 में अमृता ने मुंबई स्थित मूल रूप से बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ से शादी की थी, जो एक एनीमेशन इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। अमृता आखिरी बार वेब सीरीज ‘प्रतिशोध’ में नजर आई थीं। अमृता भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘दीवानापन’ में थीं। इसके अलावा अमृता कई हिंदी फिल्म, वेब सीरीज और टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...