Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updates: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में आया अपडेट, जानिए अब कैसा है हाल

Mulayam Singh Yadav Health Updates: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में आया अपडेट, जानिए अब कैसा है हाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पातल में जारी है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ICU में उनका उपचार जारी है। मेदांता की स्पेशल डॉक्टर की टीम इलाज में जुटी हुई है। उधर, पूरे देशभर में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है। मंदिरों में पूजा के साथ मस्जिदों में भी उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआएं हो रही हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

अस्पताल में लोगों का जमावड़ा
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार मेदांता अस्पताल में जारी है। इस बीच अस्पताल में उनके चाहने वालों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही नेता भी उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच रहे हैं।

Advertisement