Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा भी आतंकी घोषित, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिफिकेशन

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा भी आतंकी घोषित, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिफिकेशन

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई हमले का मास्टरमाइंटड हाफिज सईद  (Hafiz Saeed) के बेटे को अब आतंकी घोषित कर दिया गया है। हाफिज तल्हा सईद (Hafiz Talha Saeed) को लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ नेता और मौलवी विंग का प्रमुख था, जिसके कारण उसे आतंकी घोषित किया गया है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

इससे पहले तल्हा के पिता और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को 31 साल के कारावास की सजा पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने सुनाया है। गृहमंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत तल्हा को आतंकी घोषित किया है।

बता दें कि, गृह मंत्रालय के इस कदम के बाद हाफिज तल्हा अब नामित आतंकवादियों की सूची में शामिल हो गया है, जिसमें उसका पिता भी 32वें नंबर पर है। तल्हा फिलहाल लश्कर का एक वरिष्ठ नेता है और इस आतंकी संगठन के मौलवी विंग का प्रमुख है।

अधिसूचना में बताया गया है कि, 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के कृत्यों में सक्रिय रूप से शामिल है।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं
Advertisement