Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mumbai : भाजपा महिला नेता पर बीच सड़क हमला, देखें हमले का वीडियो

Mumbai : भाजपा महिला नेता पर बीच सड़क हमला, देखें हमले का वीडियो

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान (Sultana Khan) पर बीते रविवार रात करीब 11 बजे हमला हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुल्ताना खान (Sultana Khan) पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हालांकि, हमलावर कौन थे? इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सुल्ताना खान (Sultana Khan) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष (Woman State President of BJP Minority Front) हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान (Sultana Khan) पर हमला किया। इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद उनसे भी गाली गलौच की गई। हमले के बाद पति के शोर मचाने पर वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद सुल्ताना खान (Sultana Khan) को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement