Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मीका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, KRK बोले- मेरी बेटी की… छेड़छाड़ करने की दे रहे धमकी

मीका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, KRK बोले- मेरी बेटी की… छेड़छाड़ करने की दे रहे धमकी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: मीका सिंह और केआरके के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त वॉर चल रही है। केआरके के एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फिर से अचानक हलचल तब बढ़ गई जब उन्होंने मुंबई पुलिस से मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर करने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिंगर ने उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है और कुछ दिनों पहले एक गाना रिलीज किया है और अब वह उनकी बेटी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने की धमकी दे रहे हैं।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म

कमाल राशिद खान ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस और कमिश्नर को टैग किया है, ‘आदरणीय मुंबई पुलिस और मुंबई पुलिस कमिश्नर, कृपया ध्यान दें मीका सिंह ने मेरी फोटोज के साथ छेड़छाड़ की है और अपना गाना रिलीज किया है। अब वो मुझे मेरी 14 साल की छोटी सी बच्ची की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर के गाना रिलीज करने की धमकी दे रहे हैं. मेरे पास उनके सारे मैसेज रिकॉर्ड हैं। कृपया मेरी एफआईआर रजिस्टर करें।’

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

मीका ने 11 जून को यूट्यूब पर ये गाना रिलीज किया है। सिंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ‘केआरके कुत्ता’ सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने म्यूजिक वीडियो का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों साल का सबसे बहुप्रतीक्षित गाना ‘केआरके कुत्ता’ गाना रिलीज हो गया है। मेरे बेटे कमाल आर खान कृपया अब इस गाने पर अपना रिव्यू दें। मैंने इस गाने को बनाने में वाकई कड़ी मेहनत की है।’

Advertisement