Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में महंगाई का लगेगा बड़ा झटका, दूध की थोक कीमतों में होगी 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी

मुंबई में महंगाई का लगेगा बड़ा झटका, दूध की थोक कीमतों में होगी 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगेगा। मुंबई में एक सितंबर से दूध की कीमतों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। इसको लेकर मुंबई के मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एलान किया है। इस एलान के बाद भैंस की दूध के थाक भाव का दाम 93 रुपसे से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा।

पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है

मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के फैसले के मुताबिक, नई दर 1 सितंबर 2026 से लागू होगी और 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में अगले छह महीने तक बढ़ी हुई कीमतों पर भी दूध खरीदना होगा। इसके बाद दूध की कीमतों का दोबारा समीक्षा होगा। हालांकि, इस कदम से आम आदमी को बड़ा झटका जरूर लगेगा।

इससे पहले फरवरी 2026 में दूधर के दामों में दो रुपयों की बढ़ोत्तरी की गयी थी। अब एक बार में 9 रुपये की वृद्धि की जा रही है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, यह MMPA के करीब 70 साल के इतिहास में सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी बताई जा रही है। दूध उत्पादकों ने कीमत बढ़ाने के पीछे पशु चारे और दूध देने वाले पशुओं की बढ़ती लागत को प्रमुख कारण बताया है।

त्योहारों के बीच बढ़ेगा खर्च
दूध की कीमत बढ़ने से लोगों के सामने कई संकट आएंगे। अब मुंबई में त्योहारों की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने हैं। ऐसे समय में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग बढ़ती है।

लगातार बढ़ रही है पशुपालन की लागत
दूध उत्पादकों के मुताबिक पशुपालन की लागत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। खास तौर पर पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पशुओं के दाना के दाम बढ़े हैं। इसके अलावा दूध देने वाले पशुओं की कीमत बढ़ने से भी उत्पादकों की लागत बढ़ी है।

पढ़ें :- मोहन भागवत, बोले- Gen-Z बिना तर्क कोई बात नहीं करती स्वीकार, इसलिए उससे संवाद और 'शास्त्रार्थ' की जरूरत है, न कि उसे खारिज करने की

 

Advertisement