1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान का भी किया जिक्र

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग: लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान का भी किया जिक्र

​बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की गई है। हालांकि, अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। ​बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की गई है। हालांकि, अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस घटना में उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक फैन के भी घायल होने की खबर है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है

पढ़ें :- ऐतिहासिक तीर्थस्थल बना कब्रिस्तान, बाणगंगा में पितृपक्ष में हजारों मछलियों की मौत का सच

वहीं, इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि टाइगर श्रॉफ हमले में सुरक्षित हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्टर की कार नजर आ रही है और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है।

गोलियों की आवाज आते ही चारों तरफ अफरातफरी मच जाती है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एक्टर की गाडी पर करीब 5 राउंड फायरिंग की है। इस मामले में आधिकारिक बयान आने का इंतजार हो रहा है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...