Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मानसून की पहली बारिश में मुंबई पानी-पानी, अगले 48 घंटे तक तेज बारिश और हाई टाइड की चेतावनी

मानसून की पहली बारिश में मुंबई पानी-पानी, अगले 48 घंटे तक तेज बारिश और हाई टाइड की चेतावनी

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मानसून ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई पानी-पानी हो गई। सड़कों के जलमग्न होने से भारी ट्रैफिक लग गया है। वहीं पटरियों पर पानी भरने के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, तो कई के पहिए थम गए। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आने वाले 48 घंटे तक मुंबई में इसी तरह से तेज बारिश होती रहेगी। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में 11.43 बजे हाई टाइड के आने की संभावना है। इस दौरान समुंद्र की लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुंद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही कई टीमें नजर बनाए हुए हैं।

आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र में इस बार समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी। इससे पहले मंगलवार को प्री मानसून की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण यातायात भी कई जगह बाधित रहा। मुंबई के हिंदमाता में सड़कों पर जल जमाव दिखा।

रेलवे ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें :- राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को लगाई कड़ी फटकार, कहा- कानून से ऊपर नहीं हैं

एमएमआरडीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

बारिश और उससे होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने 24 घंटे का आपातकालीन मानसून नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति परेशानी में मोबाइल नंबर 8657402090 और लैंडलाइन नंबर 02226594176 पर कॉल करके मदद की अपील कर सकता है।

Advertisement