Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बॉम्बे आईआईटी छात्र की रहस्यमयी मौत, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, छत से गिरने से हुई छात्र की मौत

बॉम्बे आईआईटी छात्र की रहस्यमयी मौत, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, छत से गिरने से हुई छात्र की मौत

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। बॉम्बे आईआईटी के अंतिम वर्ष के छात्र की रहस्यमयी तरिके से मौत हो गई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के एक अंतिम वर्ष के छात्र रोहित सिन्हा की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में छत से गिर गया था। 26 वर्षीय रोहित दिल्ली का निवासी था और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग और मटेरियल साइंस विभाग में पढ़ाई कर रहा था। घटना रात एक से तीन बजे के बीच हुई जब वह हॉस्टल नंबर 17 की छत से नीचे गिर गया। संस्थान ने इस घटना को एक दुर्घटना बताया है, जबकि एक अन्य छात्र ने दावा किया है कि उसने रोहित को खुद छत से कूदते हुए देखा। फिलहाल, पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
आईआईटी प्रशासन ने दावा किया है कि रोहित घटना के समय नशे की हालत में था। उसे छत से गिरने के तुरंत बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक छात्र के अनुसार, वह रात को छत पर फोन पर बात कर रहा था और उसी दौरान उसने रोहित को छत से छलांग लगाते देखा। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पढ़ें :- Toxic Cough Syrup Scandal : UPSTF की जांच में बड़ा खुलासा, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से लिया ड्रग लाइसेंस, अब ड्रग इंस्पेक्टरों पर गिरेगी गाज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने बताया कि संस्थान की सूचना के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। रोहित के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मौत के कारण पर स्पष्टता ला सकती है। IIT बॉम्बे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए इसे “दुर्घटना” बताया है। पोस्ट में लिखा गया, “अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे अंतिम वर्ष के छात्र श्री रोहित सिन्हा का कल रात एक दुखद दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। घटना के बाद परिसर में छात्रों और फैकल्टी के बीच चिंता का माहौल है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या दुर्भाग्यवश हुई दुर्घटना। सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

Advertisement